1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 05:10 pm IST

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने सात साल के कार्यकाल के बाद तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।

Cricket South Africa president Chris Nenzani resigns with immediate effect - India TV Hindi
Cricket South Africa president Chris Nenzani resigns with immediate effect  Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने सात साल के कार्यकाल के बाद तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। सीएसए के बयान के मुताबिक नेनजानी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। 

उन्हें पांच सितंबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में भाग लेना था। पिछले साल उनके कार्यकाल को 12 महीने के लिए बढ़ाया गया था। 

बयान में कहा गया, ‘‘नेनजानी ने दक्षिण अफ्रीका की ज्यादातर आबादी तक क्रिकेट को पहुंचाने में बहुमूल्य नेतृत्व, सहायता और दिशा प्रदान की है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘नेनजानी ने 2013 से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व पूरे समर्पण से किया।’’ 

बयान के मुताबिक, ‘‘पांच सितंबर को होने वाली एजीएम तक बोर्ड के उपाध्यक्ष ब्रेसफोर्ड विलियम्स सदस्य परिषद की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभालेंगे।’’ 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबकि सीएसए ने मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) नास्सेई अप्पियाह को बर्खास्त कर दिया जिसके बाद नेनजानी से इस्तीफा दे दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल