1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे ब्रावो और कैम्पबेल, 14 सदस्यीय टीम में किया गया शामिल

भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे ब्रावो और कैम्पबेल, 14 सदस्यीय टीम में किया गया शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2019 01:43 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 01:43 pm IST

ब्रावो और जॉन कैम्पबेल को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय मैच के लिए वेस्टइंडीज-ए की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

भारत के खिलाफ खेलते...- India TV Hindi
भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे ब्रावो और कैम्पबेल, 14 सदस्यीय टीम में किया गया शामिल Image Source : GETTY IMAGES

एंटीगुआ| डैरेन ब्रावो और जॉन कैम्पबेल को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय मैच के लिए वेस्टइंडीज-ए की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह मैच शनिवार को कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

ब्रावो और कैम्पबेल वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का भी हिस्सा है जो 22 अगस्त से भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस साल की शुरुआत में इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ विस्डन ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस मैच के साथ उन्हें विराट कोहली की टीम के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले अच्छी तैयारी करने का मौका मिलेगा। वेस्टइंडीज-ए टीम की कप्तानी जहमार हैमिल्टन करेंगे और इसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले महीने इंडिया-ए का सामना किया था। 

टीम: जहमार हैमिल्टन (कप्तान), डैरेन ब्रावो, जॉन कैम्पबेल, जोनाथन कार्टर, एकिम फ्रेजर, कीओन हार्डिग, केवम हॉज, ब्रैंडन किंग, जेसन मोहम्मद, माक्र्वीनो मिंडले, खैरा पियरे, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और जेरेमी सोलोजानो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल