1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! फिर मुश्किल में पड़े क्रिस गेल, महिला ने लगाया सामने तौलिया उतारने का आरोप

OMG! फिर मुश्किल में पड़े क्रिस गेल, महिला ने लगाया सामने तौलिया उतारने का आरोप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2017 08:08 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 08:08 pm IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ क्रिस गेल एक बार फिर सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं. बुधवार को मानहानि के मुकदमे के दौरान वेस्ट इंडीज़ की महिला राष्ट्रीय टीम की मालिशिया लियान रसेल ने आरोप लगाया कि गेल ने उनके सामने न्यूड हो गए थे.

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle

सिडनीः वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ क्रिस गेल एक बार फिर सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं. बुधवार को मानहानि के मुकदमे के दौरान वेस्ट इंडीज़ की महिला राष्ट्रीय टीम की मालिशिया लियान रसेल ने आरोप लगाया कि गेल ने उनके सामने न्यूड हो गए थे. 

आपको बता दें कि गेल ने फेयरफैक्स मीडिया, अखबार सिडनी मोर्निंग हेराल्ड, द ऐज और द कैनबरा टाइम्स पर गत वर्ष जनवरी में कई ख़बरें छापने के लिये मानहानी का मुक़दमा दायर किया है। इन ख़बरों में गेल पर कई तरह के आरोप लगाये गये थे।   

गेल ने ख़ारिज किए आरोप

गेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि मीडिया ग्रुप उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उनके टीम साथ ड्वेन स्मिथ ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। अख़बार ने दावा किया है कि वर्ष 2015 में सिडनी में विश्वकप के दौरान वेस्टइंडीज टीम के ड्रैसिंग रूम में  मालिशिया लियान रसेल जब तौलिया ढूंढने गयी थीं तो वहां मौजूद गेल ने उनके सामने अपना ही तौलिया उतार दिया था.   

गेल के व्यवहार से काफी देर रोती रहीं रसेल

रसेल ने एनएसडब्ल्यू (NSW) सुप्रीम कोर्ट में इस घटना की ख़ुद जानकारी देते हुये कहा कि जब गेल ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया तो वह वहां से फ़ौरन भाग गयीं और काफी देर तक रोती रहीं। रसेल ने अदालत को यह भी बताया कि उन्होंने टीम के फिज़़ियोथैरेपिस्ट को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। इस बीच फेयरफैक्स मीडिया ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुये गेल के खिलाफ लगाये गये सभी आरोपों का बचाव किया है।  

इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीवी प्रेजेंटर के साथ गेल ने लाइव शो पर आपत्तिजनक व्यवहार किया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। गेल के मानहानी मुकदमे पर अगले 10 दिनों तक सुनवाई होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल