1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेलबर्न स्टार्स के लिए बीबीएल में डेब्यू करेंगे डेल स्टेन, कुल्टर नाइल को भी मिली टीम में जगह

मेलबर्न स्टार्स के लिए बीबीएल में डेब्यू करेंगे डेल स्टेन, कुल्टर नाइल को भी मिली टीम में जगह

 Edited By: IANS
 Published : Dec 26, 2019 11:15 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 11:15 am IST

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए डेब्यू करेंगे। स्टेन के अलावा कुल्टर नाइल को भी टीम में जगह मिली है।

Dale Steyn, Big Bash, Big Bash Leauge, BBL, BBL 9, Melbourne Stars- India TV Hindi
Dale Steyn Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल को बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। अगस्त में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्टेन को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने छह मैच खेलने की इजाजत दी थी और वह ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग में डेब्यू करेंगे।

हालांकि स्टेन अपनी वनडे और टी-20 फॉर्मेट में अपनी नेशनल टीम के लिए उपलब्ध हैं।

स्टेन अगर फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं चुने जाने जाते हैं तो वह बीबीएल में और ज्यादा मैच खेल सकते हैं। उन्हें आईपीएल टीम रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर ने इस बार नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया है।

कुल्टर नाइल को इस बार मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम साथ जोड़ा है। मेलबर्न स्टार्स की टीम बीबीएल के इस सीजन में पहले दो मैच जीत चुकी है और टीम को अब शुक्रवार को एडिलेड स्टाइकर्स के साथ खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल