1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे डेल स्टेन

लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे डेल स्टेन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 05:31 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन गुरुवार से शुरू होने जा रही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

लंका प्रीमियर लीग में...- India TV Hindi
लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे डेल स्टेन Image Source : IPLT20.COM

कोलंबो| दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन गुरुवार से शुरू होने जा रही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने रविवार को सोशल मीडिया पर स्टेन के टस्कर्स की ओर से खेलने की पुष्टि की। कैंडी टस्कर्स ने कहा, " हमें इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दिग्गज बॉलर डेल स्टेन कैंडी टस्कर्स से जुड़ेंगे।"

स्टेन हाल में इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की ओर से खेले थे, जिसके कप्तान विराट कोहली थे। जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर पहले ही टस्कर्स टीम से जुड़ चुके हैं। कैंडी टस्कर्स को अपना पहला मुकाबला लीग के पहले मैच में कोलंबो किंग्स से गुरुवार को खेलना है।

झमाझम बारिश के बीच नेट्स प्रैक्टिस करता दिखा ये भारतीय बल्लेबाज, जीता फैन्स का दिल!

पाकिस्तान के शोएब मलिक को भी कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलना था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वह इसमें नहीं खेल पाएंगे। एलपीएल के पहले एडिशन का आयोजन 26 नवंबर से हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडियम में होगा। लीग का पहला सेमीफाइनल 13 को जबकि दूसरा सेमीफाइनल 14 दिसंबर को खेला जाएगा। फाइनल 16 दिसंबर को हंबनटोटा में ही खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल