1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रावो ने इस आदमी को कहा 'बिग इडियट', WI की टीम से बाहर

ब्रावो ने इस आदमी को कहा 'बिग इडियट', WI की टीम से बाहर

 Written By: IANS
 Published : Nov 13, 2016 03:33 pm IST,  Updated : Nov 13, 2016 03:34 pm IST

वेस्टइंडीज ने डेरेन ब्रावो को टीम से बाहर कर दिया है क्योंकि शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने अनुबंध को लेकर विवाद के बाद बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को ‘बिग इडियट’ कहा था।

Darren Bravo | Photo: Getty Images- India TV Hindi
Darren Bravo | Photo: Getty Images

सेंट जोंस: वेस्टइंडीज ने डेरेन ब्रावो को टीम से बाहर कर दिया है क्योंकि शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने अनुबंध को लेकर विवाद के बाद बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को ‘बिग इडियट’ कहा था। ब्रावो को जिंबाब्वे में होने वाली आगामी ट्रायंगुलर वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम से बाहर कर दिया गया है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रावो ने सी वर्ग का अनुबंध मिलने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) के अधिकारियों पर निशाना साधा था। ब्रावो ने शीर्ष खिलाडि़यों को नए अनुबंध की पेशकश को लेकर ट्विटर पर WICB अध्यक्ष डेव कैमरन को इस्तीफा देने को कहा है। ब्रावो ने ट्वीट किया, ‘आप पिछले 4 साल से विफल हो रहे हैं। आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते और आखिर मुझे ए अनुबंध क्यों नहीं दिया गया। बड़ा मूर्ख-डेव कैमरन।’ 

WICB के प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड के अनुबंध के विपरीत अनुचित और अस्वीकार्य बर्ताव के बाद टीम में ब्रावो की जगह जेसन मोहम्मद लेंगे। ट्रायंगुलर सीरीज की तीसरी टीम श्रीलंका है। सीरीज 14 से 27 नवंबर तक खेली जाएगी। 

वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है: जेसन होल्डर (कप्तान), सुलेमान बेन, देवेंद्र बिशू, कार्लोस ब्रेथवेट, क्रेग ब्रेथवेट, जोनाथन कार्टर, जानसन चाल्र्स, मिगुएल कमिंस, शेन डोरिच, शेन गैब्रियल, शाई होप, एविन लुईस, जेसन मोहम्मद, एश्ले नर्स और रोवमैन पावेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल