1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने का अच्छा मौका: वाटमोर

भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने का अच्छा मौका: वाटमोर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2018 09:25 am IST,  Updated : Nov 23, 2018 09:27 am IST

डेव वाटमोर ने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा।

विराट कोहली और आरोन...- India TV Hindi
विराट कोहली और आरोन फिंच Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता: श्रीलंकाई टीम को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोच डेव वाटमोर ने गुरूवार को यहां कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा। वाटमोर यहां केरल के कोच के तौर पर बंगाल के खिलाफ रणजी मैच के लिए आये हैं। ईडन गार्डन्स में बंगाल को नौ विकेट से हराने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में भारत के पास जीतने का अच्छा मौका है।’’ 

उन्होंने मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ वह लय में है और अच्छा गेंदबाज है। ऑस्ट्रेलिया में अच्छा करेगा।’’ 

उन्होंने ने हालांकि भारत से ऑस्ट्रेलिया को हल्के में ना लेने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अब ऑस्ट्रेलिया को कमतर नहीं आंक सकते वह भी तब जब उनके तेज गेंदबाज फिट और स्वस्थ हो।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल