1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जुलाई में करेंगे बॉल टेंपरिंग के दोषी डेविड वॉर्नर और कैमरॉन बेनक्रॉफ़्ट क्रिकेट में वापसी

जुलाई में करेंगे बॉल टेंपरिंग के दोषी डेविड वॉर्नर और कैमरॉन बेनक्रॉफ़्ट क्रिकेट में वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 29, 2018 12:50 pm IST,  Updated : May 29, 2018 12:50 pm IST

साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट में बॉल टेंपरिगं मामले में दोषी पाए गए और प्रतिबंधित हुए ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और कैमरॉन बेनक्रॉफ़्ट जुलाई में क्रिकेट में वापसी करेंगे. ये दोनों बल्लेबाज़ नॉर्दन टेरीटोरी सीमिक ओवर स्ट्राइक लीग में खेलते दिखेंगे. 

Bancroft, Warner- India TV Hindi
Bancroft, Warner

साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट में बॉल टेंपरिगं मामले में दोषी पाए गए और प्रतिबंधित हुए ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और कैमरॉन बेनक्रॉफ़्ट जुलाई में क्रिकेट में वापसी करेंगे. ये दोनों बल्लेबाज़ नॉर्दन टेरीटोरी सीमिक ओवर स्ट्राइक लीग में खेलते दिखेंगे. 

इन दोनों खिलाड़ियों से Cricket NT ने प्रतियोगिता में खेलने के लिए बात की है. ये प्रतियोगिता टी-20 और वनडे दोनों में खेली जाती है. वॉर्नर ने जहां दो मैच खेलने की हामी भरी है वहीं बेनक्रॉफ़्ट पूरी प्रतियोगिता में खेलेंगे. वॉर्नर जुलाई में टोरंटो में कनाडा ग्लोबल टी-20 प्रतियोगिता में भी नज़र आ सकते हैं जिसमें पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ खेलने वाले हैं. स्मिथ पर भी 12 महीने का प्रतिबंध लगा है.

वॉर्नर ने कहा, "मैं स्ट्राइ लीग में जुलाई में खेलने का इंतज़ार कर रहा हूं. मैंने इस प्रतियोगिता के बारे में बहुत सुन रखा है. मैं इसमें खेलने को इच्छुक हूं."

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल