1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डीडीसीए ने पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन को सीनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया

डीडीसीए ने पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन को सीनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 05:12 pm IST

डीडीसीए ने तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति भी गठित की है जिसकी अध्यक्षता मयंक तेहलान करेंगे और इसके अन्य दो सदस्य चेतन शर्मा और प्रदीप चावला हैं।   

डीडीसीए ने पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन को सीनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया - India TV Hindi
डीडीसीए ने पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन को सीनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन को बुधवार को डीडीसीए की सीनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया। वर्ष 2019-20 सत्र के लिये दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) पैनल में वासन के अलावा दो अन्य सदस्य अनिल भारद्वाज और विनीत जैन हैं। 

डीडीसीए ने तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति भी गठित की है जिसकी अध्यक्षता मयंक तेहलान करेंगे और इसके अन्य दो सदस्य चेतन शर्मा और प्रदीप चावला हैं। 

जूनियर चयन समिति अंडर-19, अंडर-16 और अंडर-14 उम्र के बालकों के ग्रुप पर निगाह लगाये होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल