1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना प्रतिनिधि नामित किया

डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना प्रतिनिधि नामित किया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2019 08:34 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 08:34 pm IST

 दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 23 अक्टूबर को होने वाली बीसीसीआई की आम सभा की वार्षिक बैठक के लिए गुरुवार को अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना एकमात्र प्रतिनिधि नामित किया।

रजत शर्मा- India TV Hindi
रजत शर्मा Image Source :

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 23 अक्टूबर को होने वाली बीसीसीआई की आम सभा की वार्षिक बैठक के लिए गुरुवार को अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना एकमात्र प्रतिनिधि नामित किया।

डीडीसीए की शीर्ष परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव में 15 में से 11 सदस्यों ने एजीएम सहित बीसीसीआई की बैठकों में रजत शर्मा के नाम का एकमात्र प्रतिनिधि और बोर्ड में जब भी चुनाव हों उसमें मतदान करने वाले सदस्य के रूप में समर्थन किया।

डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना प्रतिनिधि नामित किया
डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना प्रतिनिधि नामित किया

डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना प्रतिनिधि नामित किया
डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को अपना प्रतिनिधि नामित किया

बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी और सीओए को भी भेजे गए इस प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘हम, डीडीसीए की शीर्ष परिषद के सदस्य, डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताते हैं। हम बीसीसीआई प्रतिनिधि के रूप में उनके नामांकन की घोषणा और पुष्टि करते हैं जिसमें बीसीसीआई के आगामी चुनावों में मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करना भी शामिल है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल