1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8 : ब्रेबार्न स्टेडियम में दिल्ली का सामना राजस्थान से

IPL 8 : ब्रेबार्न स्टेडियम में दिल्ली का सामना राजस्थान से

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2015 03:47 pm IST,  Updated : May 03, 2015 03:49 pm IST

मुंबई: दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स टीमें रविवार को ब्रेबार्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में खराब शुरुआत के बाद कुछ बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे डेयरडेविल्स जीत

IPL 8 : ब्रेबार्न...- India TV Hindi
IPL 8 : ब्रेबार्न स्टेडियम में दिल्ली का सामना राजस्थान से

मुंबई: दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स टीमें रविवार को ब्रेबार्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में खराब शुरुआत के बाद कुछ बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे डेयरडेविल्स जीत का क्रम बनाए रखना चाहेंगे। डेयरडेविल्स ने अपने पिछले मैच में घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हराया था। आईपीएल के मौजूदा संस्करण का पहला मैच खेलते हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने दो शुरुआती विकेट चटकाए।

इसके बाद नाथन कोल्टर नील ने 20 रन देकर चार विकेट हासिल करते हुए मेहमान टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

दूसरी ओर, रॉयल्स की बात करें तो टीम के लिए पिछले दो मैच के अनुभव बहुत अच्छे नहीं रहे। टीम को शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से आठ रनों से हार का सामना करना पड़ा जबकि इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ बुधवार का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।

इस संस्करण में लगातार पांच जीत के साथ शानदार शुरूआत करने वाले रॉयल्स को आखिरी पांच मैचों में तीन में हार का सामना करना पड़ा है। टीम जरूर 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है लेकिन जीत के लय को बरकरार रखने में रॉयल्स विफल रहे हैं।

डेयरडेविल्स ने इसके उलट अंकतालिक में ऊपर आने का कार्य किया है। टीम आठ मैचों में चार जीत के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है।

डेयरडेविल्स के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और श्रेयष अय्यर ने पिछले मैच में किंग्स इलेवन के खिलाफ 106 रनों की साझोदारी की थी। उनकी कोशिश इस प्रदर्शन को यहां भी बरकरार रखने की होगी।

रॉयल्स को जरूर हाल के दिनों में कुछ हार का सामना करना पड़ा है लेकिन अपने बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे, शेन वाटसन, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन के दम पर टीम एक बार फिर जीत की ओर लौटने की कोशिश करेगी। रहाणे आईपीएल के इस संस्करण में 339 रन बना चुके हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं।

टीम (संभावित) :

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, नाथन कोल्टर नील, एंजेलो मैथ्यूज, अमित मिश्रा, मोहम्मद समी, एल्बी मोर्कल, क्विंटन डी कॉक, जहीर खान, चिदंबरम गौतम, ट्रेविस हेड, इमरान ताहिर, श्रेयष अय्यर, केदार जाधव, के. के. जियास, डोमनिक जोसफ, शाबाज नदीम, गुरिंदर संधू, मार्कस स्टोइनिस, सौरभ तिवारी, जयदेव उनादकत, जयंत यादव, श्रीकर भरत।

राजस्थान रॉयल्स : शेन वाटसन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, दीपक हुडा, जेम्स फॉल्कनर, करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस मोरिस, प्रवीण तांबे, अंकित शर्मा, अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी, दिशांत याग्निक, राहुल तेवतिया, रजत भाटिया, बारिंदर सिंह शरण, दिनेश सालुंखे, सागर त्रिवेदी, प्रदीप साहू, विक्रमजीत मलिक, टिम साउदी, रस्टी थेरॉन।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल