1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉलीवुड सितारों के खिलाफ फुटबाल मैच खेलेंगे धोनी, कोहली

बॉलीवुड सितारों के खिलाफ फुटबाल मैच खेलेंगे धोनी, कोहली

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2016 05:44 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 06:06 pm IST

मुंबई: भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में क्रिकेट दिग्गजों और अभिषेक बच्चन के नेतृत्व में बॉलीवुड सितारों के बीच शनिवार को चैरिटी फुटबॉल मैच होगा, जिसे लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। मुंबई

kohli,-Abhishek- India TV Hindi
kohli,-Abhishek

मुंबई: भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में क्रिकेट दिग्गजों और अभिषेक बच्चन के नेतृत्व में बॉलीवुड सितारों के बीच शनिवार को चैरिटी फुटबॉल मैच होगा, जिसे लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल एरेना में होने वाले इस मुकाबले को 'सेलेब्रीटी क्लासिको 2016' नाम दिया गया है।

इस मैच का मकसद उस फाउंडेशन के लिए पैसे इकट्ठे करना है, जिससे कोहली और अभिषेक जुड़े हुए हैं।

मैच में विराट-ऑल हार्ट फुटबॉल क्लब और बच्चन-ऑल स्टार फुटबॉल क्लब का नेतृत्व करेंगे। कोहली और धोनी के अलावा जहीर खान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे और आर. अश्विन जैसे देश के अन्य दिग्गज क्रिकेटर फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे।

वहीं जूनियर बच्चन की टीम से रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य राय कपूर और निर्देशक सुजीत सरकार जैसे बॉलीवुड सितारे इसमें भाग लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल