नई दिल्ली: भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने गुरुवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। उनके कई साथी खिलाड़ियों और कई हस्तियों ने उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर जन्मदिन की बधाईयां दीं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से लेकर उनके पूर्व साथी खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग, वी.वी.एस लक्ष्मण, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और धौनी के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीटर पर भारतीय कप्तान को बधाई दी।
ट्वीटर पर भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तान को कई लोग बधाई दे रहे हैं।
ठाकुर ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो एमएस धौनी। आपका दिन शुभ हो और आपको जीवन में कई सफलताएं मिलें।"
सहवाग ने धौनी को अपने चिर परिचित अंदाज में शुभकामनाएं दीं और सात जुलाई को राष्ट्रीय हेलिकॉप्टर डे घाोषित करने की बात कही।
सहवाग ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक को एमएस धौनी। उम्मीद है आप हमेशा अनहोनी को होनी करते रहेंगे।"
सहवाग ने हैशटैक के साथ राष्ट्रीय हेलिकॉप्टर डे भी लिखा है।
सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी को बधाई दी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से धौनी के जन्मदिवस पर लिखा गया, "सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक, साथ ही अद्वितीय बल्लेबाज और विकेटकीपर एमएस धौनी को जन्मदिन मुबारक।"
अमिताभ ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक एमएस।"
राजपूत ने ट्वीट किया, "जन्मदीन मुबारक कप्तान, एक स्वार्थहीन क्रिकेट खिलाड़ी और शानदार इंसान।"