1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी की फॉर्म को लेकर बोले CSK के सीईओ, कैंप के दौरान माही ने हर दिशा में छक्के लगाए

धोनी की फॉर्म को लेकर बोले CSK के सीईओ, कैंप के दौरान माही ने हर दिशा में छक्के लगाए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2020 08:29 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 08:29 am IST

एक साल से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद एमएस धोनी IPL 2020  के जरिए क्रिकेट में वापसी को तैयार है। ऐसे में कई लोग उनकी फॉर्म को लेकर संदेह जता रहे हैं।

धोनी की फॉर्म को लेकर...- India TV Hindi
धोनी की फॉर्म को लेकर बोले CSK के सीईओ, कैंप के दौरान माही ने हर दिशा में छक्के लगाए Image Source : PTI

एक साल से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद एमएस धोनी IPL 2020  के जरिए क्रिकेट में वापसी को तैयार है। ऐसे में कई लोग उनकी फॉर्म को लेकर संदेह जता रहे हैं, हालांकि चेन्नई सुपर के सीईओ केएस विश्वनाथन ने ये कहकर सभी शंकाओं को दूर कर दिया है कि कैप्टन कूल बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने अलग-अलग दिशाओं में काफी छक्के लगाए।

धोनी सहित सीएसके के सभी भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के 13वें संस्करण के लिए यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पांच दिवसीय कंडीशनिंग कैंप में भाग लिया था।

विश्वनाथन ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा, 'धोनी गेंद को बहुत अच्छे से हिट कर रहे हैं और उन्होंने सभी दिशाओं में छक्के लगाए। कंडीशनिंग कैंप में धोनी अपने सामान्य स्वभाव के अनुसार तनावमुक्त, आत्मविश्वास से भरपूर और खुशमिजाज लग रहे थे।”

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। धोनी ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जो सेमीफाइनल मुकाबला था।

धोनी के अचानक रिटायर होने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्वनाथन ने कहा, "उनके इस तरह संन्यास लेने से टीम भी आश्चर्यचकित थी।"

विश्वनाथन ने सीएसके के प्रशिक्षण शिविर के बारे में बात करते हुए कहा, “लड़कों ने लंबे समय तक प्रशिक्षण नहीं लिया था और यह उनके लिए अच्छा था। एक लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने खुद पर जोर नहीं डाला। इससे चोट लग सकती थी। लेकिन क्रिकेटरों ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की।”

सीएसके के सभी खिलाड़ी हरभजन सिंह को छोड़कर शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हो गए। अपनी माँ की बीमारी के कारण हरभजन जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात में सीएसके टीम के साथ जुड़ेंगे।

यूएई में उतरने के बाद सीएसके टीम 6 दिन आइसोलेशन में रहेगी। उन्होंने कहा, “दुबई में उतरने के बाद टीम को 6 दिन आइसोलेशन में रहना होगा। इसलिए मैं कहूंगा कि ये शिविर कई खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल