1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! दिल्ली का ''धोनी'' गिरफ्तार, साल भर पुराना है हत्या का मामला

OMG! दिल्ली का ''धोनी'' गिरफ्तार, साल भर पुराना है हत्या का मामला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2017 05:32 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 05:32 pm IST

दिल्ली में बीते साल हुई गैंगवार में युवक की हत्या के आरोप में फ़रार क्रिकेटर धोनी और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है.

cricket- India TV Hindi
cricket

नई दिल्लीः दिल्ली में बीते साल हुई गैंगवार में युवक की हत्या के आरोप में फ़रार क्रिकेटर धोनी और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है. ये घटना दिल्ली के केंट इलाक़े की है. पुलिस ने रविवार को इन दोनों को द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया है. 

दिल्ली कैंट पुलिस ने हत्या के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विजय उर्फ़ धोनी और उसका भाई विशाल फरार थे. अदालत ने इन दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था. पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह के अनुसार, 17 जुलाई 2016 को दिल्ली कैंट इलाके में कुछ लोगों ने आकाश नाम के एक युवक की हत्या की थी. आकाश के भाई ने पुलिस को बताया था कि विजय उर्फ धोनी, विशाल, अजीत, लक्ष्मण, गौरव और दीपक ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया था. 

दरअसल 25 साल का विजय कुमार ज़िला स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी रहा है जो भारतीय टीम के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी प्रभावित है. उसने अपना लुक भी बिल्कुल धोनी जैसा बना रखा है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल