1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी की मुश्किले बढ़ सकती हैं, 1 से 2 मैचों पर लग सकता है बैन

धोनी की मुश्किले बढ़ सकती हैं, 1 से 2 मैचों पर लग सकता है बैन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2015 04:51 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 04:52 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे में मुस्तफिजुर रहमान को धक्का देना महंगा पड़ गया इस मामले में शुक्रवार को धोनी को रेफरी

धोनी की मुश्किले बढ़...- India TV Hindi
धोनी की मुश्किले बढ़ सकती हैं, 1 से 2 मैचों पर लग सकता है बैन

नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे में मुस्तफिजुर रहमान को धक्का देना महंगा पड़ गया इस मामले में शुक्रवार को धोनी को रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने तलब किया और उन पर 75 फीसदी मैच फीसदी का जुर्माना भी लगा दिया।  मुस्तफिजुर पर भी 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

धोनी पर लग सकता है दो मैचों पर बैन-

एंडी पाइकॉफ्ट ने धोनी के साथ मुस्तफिजुर को भी उनका पक्ष सुनने के लिए बुलाया था। धोनी को लेवल-1 का दोषी पाए जाने सिर्फ जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। वे आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए। भारतीय कप्तान अगर लेवल-2 के दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक या दो मैचों का बैन भी लग सकता है। सुनवाई के दौरान धोनी के साथ टीम इंडिया के एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर बिश्वरूप डे भी मौजूद थे।

25वें ओवर में हुई घटना
यह घटना गुरुवार को पहले वनडे में टीम इंडिया के 25वें ओवर की है। धोनी ने अपनी गेंद खेली और सिंगल रन लेने के लिए दौड़ पड़े औऱ मुस्तफिजुर को पिच के बीच पर कोहनी से धक्का मारा। बताया जा रहा है कि मुस्तफिजुर इससे पहले भी लगातार भारतीय बल्लेबाजों के रास्ते में आकर खड़े हो जा रहे थे। उन्होंने अपने ओवर में इस तरह से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खूब परेशान छकाया। उसके बाद कैप्टन कूल ने अपना आपा खो दिया और इस गेंदबाज को उसी के अंदाज में जवाब दे दिया।

धक्का लगने के बाद मुश्तफिजुर को मैदान छोड़कर जाना पड़ा
धक्का मारने के तुरंत बाद धोनी ने अंपायर को इशारा करते हुए बताया कि मुस्तफिजुर उनके रास्ते में आकर खड़े हो गए थे। धोनी का धक्का इतना तेज था कि मुस्तफिजुर को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. इस ओवर की बाकी गेंद नासिर हुसैन ने फेंकी.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल