टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल 8 के उद्घाटन समारोह में शरीक होने के लिए जब रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे तो मीडिया उन पर टूट पड़ा। लेकिन धोनी न तो ऑस्ट्रेलिया में वन डे सिरीज़ और न ही विश्व कप जीत कर भारतीय मीडिया के सामने पहली बार आ रहे थे। दरअसल मीडिया और उनके फ़ैन्स के उत्साह की वजह थी उनकी बेटी जीवा जिसके साथ वो पहली बार पब्लिक में नज़र आए।

चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने अपनी बेटी को लगभक दो महीने के बाद देखा था क्योकि वह उस समय पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ सिरीज़ और फिर विश्व कप में खेल रहे थे।

एयरपोर्ट पर धोनी अपनी बेटी को गोद में लिए थे और मीडिया में इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद करने की होड़ सी लग गई। मीडिया ही नहीं उनके फैंस भी मोबाईल से उनकी तस्वीरें लेने लगे।

इस मौक़े पर उनकी पत्नी साक्षी भी उनके साथ थी जो एक लंबे समय के बाद धोनी के साथ दिखी। साक्षी इस साल फरवरी में गुड़गांव के एक अस्पताल में मां बनी थी।

धोनी और साक्षी बचपन से एक दूसरे के दोस्त थे और इस दोस्ती को उन्होंने पांच साल पहले शादी में बदल दिया।
