1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ललित मोदी का बड़ा ख़ुलासा, कहा धोनी 43 हज़ार में श्रीनिवासन के लिए काम करते हैं

ललित मोदी का बड़ा ख़ुलासा, कहा धोनी 43 हज़ार में श्रीनिवासन के लिए काम करते हैं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 09, 2017 11:09 am IST,  Updated : May 09, 2017 11:09 am IST

पैसों के घपले के मामले में देश से फरार आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ललित मोदी का दावा है कि धोनी को इंडिया सीमेंट्स कंपनी में बतौर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया ह

Modi, Dhoni- India TV Hindi
Modi, Dhoni

पैसों के घपले के मामले में देश से फरार आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ललित मोदी का दावा है कि धोनी को इंडिया सीमेंट्स कंपनी में बतौर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बाबत एक लेटरहेड अपलोड किया है। इस लेटर हेड में धोनी की सेलरी 43,000 रुपये बतायी गई है।

ये सनसनीख़ेज़ ख़ुलासे में ललित मोदी ने आरोप के साथ हैरानी ज़ाहिर की कि धोनी टीम इंडिया में ग्रेड-ए श्रेणी के खिलाड़ी हैं और लेटर हेड में लिखी सैलरी की तुलना करें तो उनकी आमदनी उस सैलरी से कई गुना ज़्यादा है।

ललित मोदी का दावा है कि धोनी 100 करोड़ रुपए सालाना कमाते हैं और ऐसे में श्रीनिवासन का कर्मचारी बनने के लिए वह क्यों तैयार होंगे? उनका दावा है कि ऐसे कई अनुबंध हुए होंगे।

ललित मोदी ने पूर्व बीसीसीआई अधिकारी एन. श्रीनिवासन, राजीव शुक्ल और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा है। मोदी ने पूर्व BCCI अध्यक्ष श्रीनिवासन पर आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

ललित मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है। बीसीसीआई के पुराने अधिकारी नियम लगातार तोड़ते रहे हैं।

ललित मोदी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ललित मोदी अक्सर बीसीसीआई पर इस तरह के आरोप लगाते रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक धोनी को भी नहीं बख़्शा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल