1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डिविलियर्स के खिलाफ कोई भी योजना बनाना मुश्किल : मोर्कल

डिविलियर्स के खिलाफ कोई भी योजना बनाना मुश्किल : मोर्कल

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2015 06:55 am IST,  Updated : Apr 11, 2015 06:55 am IST

कोलकाता: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलने वाले मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज और हमवतन अब्राहम डिविलियर्स की तारीफ करते

डिविलियर्स के खिलाफ...- India TV Hindi
डिविलियर्स के खिलाफ कोई भी योजना बनाना मुश्किल : मोर्कल

कोलकाता: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलने वाले मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज और हमवतन अब्राहम डिविलियर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास खेल की परिस्थिति को पढ़ने की अद्भुत क्षमता है। मोर्कल के अनुसार डिविलियर्स के खिलाफ किसी प्रकार की योजना बनाना भी बेहद मुश्किल है।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इडेन गार्डन्स मैदान पर शनिवार को होने वाले मुकाबले से पूर्व मोर्कल ने कहा, "आप डिविलियर्स के खिलाफ कोई योजना नहीं बना सकते। आप बस बल्ले और गेंद के बीच मुकाबले का मजा ले सकते हैं और कुछ योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास भर कर सकते हैं।"

मोर्कल के अनुसार डिविलियर्स के बल्ले में सभी प्रकार के शॉट हैं और उनके पास खेल को पढ़ने की क्षमता है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मौजूदा सत्र के पहले मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए मोकर्ल ने कहा कि बड़े बल्लों के साथ खेलने वाले आधुनिक बल्लेबाजों से मुकाबला करने का एकमात्र तरीका यही है कि गेंदबाज क्रिकेट के मूल नियमों का पालन करे और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करे।

गौरतलब है कि मोर्कल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे और नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल