1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 बोउल्ट की गेंद का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल : साहा

IPL8 बोउल्ट की गेंद का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल : साहा

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 04:57 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 10:22 pm IST

मोहाली: किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर/बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने मंगलवार को कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोउल्ट की गेंद का पहले से अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। सनराइजर्स ने पंजाब क्रिकेट संघ

IPL8 बोउल्ट की गेंद का...- India TV Hindi
IPL8 बोउल्ट की गेंद का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल : साहा

मोहाली: किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर/बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने मंगलवार को कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोउल्ट की गेंद का पहले से अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। सनराइजर्स ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में सोमवार को हुए आईपीएल-8 के अपने सातवें मैच में किंग्स इलेवन को 20 रनों से मात दे दी।

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को साहा के हवाले से कहा गया है, "वह (बोउल्ट) अच्छी यॉर्कर गेंदें डालता है वह भी भरपूर तेजी के साथ। आप पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकते कि बोउल्ट अगले गेंद यॉर्कर डालने वाले हैं या कुछ और।"

साहा ने कहा, "मैं सोचता कि बोउल्ट पहले की ही तरह यॉर्कर डालने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता।"

साहा की 33 गेंदों पर 42 रनों की साहसिक पारी के बावजूद किंग्स इलेवन लक्ष्य हासिल नहीं कर सके। साहा जब मैदान पर उतरे को किंग्स इलेवन का स्कोर चार विकेट पर 53 रन था। उसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल (17) के साथ 44 रनों की साझेदारी की और जब तक दोनों क्रीज पर रहे मैच रोमांचक बना रहा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल