1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खिलाड़ियों का आंकलन आईपीएल में मिली कीमत के आधार पर कभी नहीं किया: द्रविड़

खिलाड़ियों का आंकलन आईपीएल में मिली कीमत के आधार पर कभी नहीं किया: द्रविड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 07:53 pm IST

दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने कभी खिलाड़ियों का आकलन आईपीएल नीलामी में उन्हें मिली कीमतों के आधार पर नहीं किया क्योंकि इससे किसी की क्षमता वास्तविक तौर पर परिलक्षित नहीं होती।

rahul-dravid- India TV Hindi
rahul-dravid

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने कभी खिलाड़ियों का आकलन आईपीएल नीलामी में उन्हें मिली कीमतों के आधार पर नहीं किया क्योंकि इससे किसी की क्षमता वास्तविक तौर पर परिलक्षित नहीं होती। द्रविड़ ने डेयरडेविल्स द्वारा पवन नेगी को 8.5 करोड़ रुपये में खरीदे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, मैं खिलाडि़यों को उनकी कीमत के आधार पर नहीं परखता। मुझे पता है कि नीलामी में कैसे होता है।

द्रविड़ ने कहा कि नीलामी से खिलाड़ी की क्षमता का आकलन नहीं किया जा सकता। आप कीमतों पर नियंत्रण नहीं कर सकते। सिर्फ इसलिए कि किसी को अधिक पैसे मिले हैं, इसके यह मायने नहीं है कि टीम ने उसे दूसरे से अधिक अहम खिलाड़ी माना है। उन्होंने कहा, यह समझाया नहीं जा सकता कि किस आधार पर खिलाड़ी को चुना गया है। आपको क्या चाहिए और दूसरी टीम की क्या जरूरत है। नीलामी पूरी होने पर कीमत बढ़ जाती है। खिलाड़ियों को इस आधार पर कभी नहीं चुना जाता कि उन्हें कितने पैसे मिलते हैं। राजस्थान रायल्स में ऐसा नहीं हुआ।

कार्लोस ब्रेथवेट को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदे जाने पर भी सवाल उठे थे। उन्होंने कहा, ब्रेथवेट को इतना पैसा क्यों मिला। मैं इसे एक उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं। यह अनुचित आलोचना नहीं थी लेकिन टीमें प्रक्रिया से गुजरती है। काफी रिसर्च किया जाता है। मैं ऐसी कई नीलामी में गया हूं जिसमें मेरी विशलिस्ट होती थी, लेकिन जरूरी नहीं कि हमेशा वे सारे खिलाड़ी मिलें हो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल