1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुरुआत में विकेट हासिल करना जरूरी : रोहित शर्मा

शुरुआत में विकेट हासिल करना जरूरी : रोहित शर्मा

 Written By: IANS
 Published : Jun 21, 2015 12:33 pm IST,  Updated : Jun 21, 2015 12:39 pm IST

ढाका: बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को दूसरे एकदिवसीय मैच से पूर्व भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि मेहमान टीम की जीत के लिए जरूरी है कि गेंदबाज शुरू में विकेट हासिल

शुरुआत में विकेट...- India TV Hindi
शुरुआत में विकेट हासिल करना जरूरी : रोहित शर्मा

ढाका: बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को दूसरे एकदिवसीय मैच से पूर्व भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि मेहमान टीम की जीत के लिए जरूरी है कि गेंदबाज शुरू में विकेट हासिल करें। भारत को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में गुरुवार को 79 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की शुरुआत में भारतीय गेंदबाज विकेट हासिल करने में नाकाम रहे और बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों के बीच हुई 102 रनों की साझेदारी की बदौलत मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाए।

बीसीसीआई डॉट टीवी के अनुसार रोहित ने कहा, "अगर आप शुरुआत में ही कुछ विकेट हासिल करते हैं तो इससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनता है। हम पिछले मैच में ऐसा नहीं कर सके और उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई। वहां से उन्होंने भयमुक्त क्रिकेट खेली और तेजी से रन बनाते चले गए।"

रोहित ने साथ ही कहा कि बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार मानी जाने वाली बांग्लादेश की पिच पर केवल सही दिशा और लंबाई से गेंदबाजी कर ही सफलता पाई जा सकती है। रोहित के अनुसार गेंदबाजों को ज्यादा आक्रामक होना होगा और बाउंसर गेंदे डालनी होंगी।

बल्लेबाजी के बारे में रोहित ने कहा कि बल्लेबाजों को साझेदारी करने और आक्रामक बल्लेबाजी में संतुलन बनाने की भी जरूरत है।

अपना पदार्पण मैच खेल रहे बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने पहले मैच में पांच विकेट हासिल किए और भारत को हराने में अहम भूमिका निभाई।

मुस्ताफिजुर के सवाल पर रोहित ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें रणनीति के साथ खेलने की जरूरत है। रोहित के अनुसार बीच के ओवरों में जब गेंद पुरानी हो जाती है, उस समय मुस्ताफिजुर पर प्रहार किया जा सकता है।

रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि पहले मैच में बांग्लादेश द्वारा चार तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल करने की रणनीति से भारतीय टीम हैरान नहीं है।

रोहित ने कहा, "हम इससे हैरान नहीं है। विश्व कप में भी वे तीन गेंदबाजों के साथ उतरे थे। हमें लेकिन हालात और परिस्थिति को और बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। हमारे पास ज्यादा अनुभव है और उम्मीद है कि रविवार को हम जीत हासिल कर सकेंगे।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल