1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs PAK, 2nd Test Day-2 : खराब मौसम के कारण प्रभावित रहा खेल, दिन के अंत पाकिस्तान ने बनाए 9 विकेट पर 223 रन

ENG vs PAK, 2nd Test Day-2 : खराब मौसम के कारण प्रभावित रहा खेल, दिन के अंत पाकिस्तान ने बनाए 9 विकेट पर 223 रन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2020 11:44 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 11:44 pm IST

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा खराब रोशनी के कारण पूरा नहीं हो सका। दिन के अंत पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 223 रन बना लिए हैं।

England, Pakistan, Eng vs Pak, Eng vs Pak 2nd Test, 2nd Test day-2- India TV Hindi
England vs Pakistan, 2nd Test day -2 Image Source : TWITTER/@ENGLANDCRICKET

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान ने मोहम्मद ने रिजवान (60) के अर्द्धशतक से 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल भी मौसम से प्रभावित रहा और तीसरे सेशन का खेल खराब रोशनी के कारण पूरा नहीं हो सका।

इससे पहले स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (47) के आउट होने के समय लगा कि पाकिस्तान की पारी दो सौ रन के भीतर ही सिमट जायेगी । बाबर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन भेजा । उस समय स्कोर छह विकेट पर 158 रन था और 18 रन के भीतर दो और विकेट गिर गए । 

यासिर शाह (पांच) को जिम्मी एंडरसन ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपकवाया । वहीं शाहीन शाह अफरीदी (0) खाता खोले बिना ही डोम सिबले के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए । एंडरसन ने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाये । 

इससे पहले बारिश से पड़े खलल के बीच पाकिस्तान ने लंच तक कोई विकेट गंवाये बिना 29 रन जोड़ लिये थे । बारिश के कारण खेल 90 मिनट देर से शुरू हुआ । पाकिस्तान ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 126 रन से आगे खेलना शुरू किया था ।

 तीन मैचों की सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान 1-0 से पीछे है । इंग्लैंड इस मैच के जरिये दस साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरा है । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल