1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SL: इंग्लैंड को बड़ा झटका, जोस बटलर हुए टूर्नामेंट से बाहर

ENG vs SL: इंग्लैंड को बड़ा झटका, जोस बटलर हुए टूर्नामेंट से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2021 07:09 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 07:09 pm IST

जोस बटलर की दाईं पिंडली में चोट आई है जिस कारण वे श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट में बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

ENG vs SL: Jos Buttler Ruled Out With Calf Injury- India TV Hindi
ENG vs SL: Jos Buttler Ruled Out With Calf Injury Image Source : GETTY

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी दाईं पिंडली पर चोट आई थी जिस कारण वे बाहर हुए हैं। वे अपने घर लौटेंगे और रिकवर होंगे। पहला टी-20 जीतने के बाद उन्होंने इस परेशानी के बारे में बताया था।

इंग्लैंड ने पहले टी20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, दूसरा टी20 5 विकेट से जीत कर अब उन्होंने 2-0 से इस सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

जब उन्हें बुधवार को असहजता महसूस हुई तो उनको कार्डिफ में गुरुवार को एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया। तब उनकी पिंडली की इंजरी के बारे में पता चला।

जसप्रीत बुमराह के लिए वाइफ संजना गणेशन ने बनाया 'रोमांटिक मील'

पहले टी20 मैच में बटलर ने 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। बटलर के जाने के बाद टीम में डेविड मलान को शामिल किया है। मलान श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल