1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैण्ड ने तोड़ा बैटिंग रिकार्ड फिर भी हारी न्यूजीलैंड से

इंग्लैण्ड ने तोड़ा बैटिंग रिकार्ड फिर भी हारी न्यूजीलैंड से

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2015 01:02 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 04:58 pm IST

नई दिल्ली: इंग्लैण्ड रविवार को एक दिवसीय में एक ओर बैटिंग रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद न्यूज़ीलैम्ड से हार गई। केन विलियमसन की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैण्ड को तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में तीन

इंग्लैण्ड ने तोड़ा...- India TV Hindi
इंग्लैण्ड ने तोड़ा बैटिंग रिकार्ड फिर भी हारी न्यूजीलैंड से

नई दिल्ली: इंग्लैण्ड रविवार को एक दिवसीय में एक ओर बैटिंग रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद न्यूज़ीलैम्ड से हार गई। केन विलियमसन की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैण्ड को तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में तीन विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ विश्व कप उपविजेता न्यूजीलैंड अब पांच मैचों की श्रृंखला में 2 -1 से आगे है।

इंग्लैण्ड ने कई कैच छोड़े और विशाल स्कोर के बावजूद उसे इसका खमियाज़ा भुगतना पड़ा।

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 302 रन पर आउट हो गई । जवाब में न्यूजीलैंड ने 49 ओवर में सात विकेट खोकर 306 रन बना लिए।

न्यूजीलैंड के हालंकि दो विकेट 36 रन पर गिर गए थे लेकिन विलियमसन (118 )और रोस टेलर (110) ने तीसरे विकेट के लिये 206 रन की रिकार्ड साझेदारी की । विलियमसन ने 113 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

इससे पहले न्यूजीलैंड के टिम साउदी और अपना पहला मैच खेल रहे बेन वीलर ने तीन तीन विकेट लिये लेकिन इंग्लैंड को 302 रन बनाने से नहीं रोक सके।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 71 रन बनाये जबकि हरफनमौला बेन स्टोक्स ने 47 गेंद में 68 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड का और बड़ा स्कोर हो सकता था लेकिन उसने आखिरी पांच विकेट 14 रन के भीतर गंवा दिये।

 साउदी ने 8 . 2 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि ट्रेंट बोल्ट की जगह खेल रहे वीलर ने 10 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल