1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड को है भरोसा, कप्तान के रूप में बेहतर साबित होंगे स्टोक्स

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड को है भरोसा, कप्तान के रूप में बेहतर साबित होंगे स्टोक्स

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 12:26 pm IST

इंग्लैंड के विश्व कप नायक स्टोक्स को मंगलवार को पहले टेस्ट के लिये रूट की जगह कप्तान बनाया गया। कभी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कप्तान नहीं रहे रूट पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। 

Ben Stokes, England vs West Indies, Eng vs Wi, Cricket news, Eng vs Wi cricket news, Cricket results- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड का मानना है कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में बेहतरीन कप्तान साबित होंगे। नियमित कप्तान जो रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। 

इंग्लैंड के विश्व कप नायक स्टोक्स को मंगलवार को पहले टेस्ट के लिये रूट की जगह कप्तान बनाया गया। कभी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कप्तान नहीं रहे रूट पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। 

सिल्वरवुड ने ‘द गार्डियन’ अखबार से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान साबित होगा । वह मोर्चे से अगुवाई करता है। उसे अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना भी आता है।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें पता है कि उसका आक्रामक स्वभाव है लेकिन उसे क्रिकेट की भी उतनी ही समझ है। मैं उसे हर तरह से मदद करूंगा ।’’ 

उन्होंने यह भी बताया कि जोस बटलर इस मैच में इंग्लैंड के उपकप्तान होंगे । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल