1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड- न्यूजीलैंड ने तोड़ा भारत पाकिस्तान का रिकार्ड

इंग्लैंड- न्यूजीलैंड ने तोड़ा भारत पाकिस्तान का रिकार्ड

 Written By: IANS
 Published : Jun 21, 2015 06:10 pm IST,  Updated : Jun 21, 2015 06:10 pm IST

चेस्टर ले स्ट्रीट (इंग्लैंड): किसी एक एकदिवसीय सीरीज (कम से पांच मैचों वाली) में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमों के नाम हो गया है। पहले यह रिकार्ड भारत और

इंग्लैंड- न्यूजीलैंड...- India TV Hindi
इंग्लैंड- न्यूजीलैंड ने तोड़ा भारत पाकिस्तान का रिकार्ड

चेस्टर ले स्ट्रीट (इंग्लैंड): किसी एक एकदिवसीय सीरीज (कम से पांच मैचों वाली) में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमों के नाम हो गया है। पहले यह रिकार्ड भारत और पाकिस्तान के नाम था। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने शनिवार को समाप्त पांच मैचों की सीरीज में कुल 3151 रन बनाए। इस सीरीज की 10 पारियों में 41.46 के औसत से रन बने। यही नहीं, इस सीरीज में 7.15 रन प्रति ओवर के दर से रन बने।


सीरीज में एक पारी में सर्वाधिक योग 408 रन रहा जबकि न्यूनतम योग 198 रन रहा। इस सीरीज में कुल सात शतक लगाए। कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर और इंग्लैंड को जोए रूट ने दो-दो शतक लगाए।

इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमों ने 2003-04 सत्र में पाकिस्तान में खेली गई पांच मैचों की सीरीज में कुल 2963 रन बनाए थे।

उस सीरीज की 10 पारियों में 38.48 के औसत से रन बने थे। इस सीरीज में प्रति ओवर 6.06 रन बने थे। सर्वोच्च योग 349 और न्यूनतम योग 253 रन रहा था।

इस सीरीज में कुल चार शतक लगे। पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने दो शतक लगाए जबकि एक-एक शतक भारत के सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के नाम रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल