1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश खिलाड़ियों ने भयमुक्त क्रिकेट खेला : मैक्लम

इंग्लिश खिलाड़ियों ने भयमुक्त क्रिकेट खेला : मैक्लम

 Written By: IANS
 Published : Jun 10, 2015 09:23 pm IST,  Updated : Jun 10, 2015 09:25 pm IST

एजबेस्टनः न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड से मिली 210 रनों की हार के बाद इंग्लिश बल्लेबाज जोए रूट और जोस बटलर की

इंग्लिश खिलाड़ियों ने...- India TV Hindi
इंग्लिश खिलाड़ियों ने भयमुक्त क्रिकेट खेला : मैक्लम

एजबेस्टनः न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड से मिली 210 रनों की हार के बाद इंग्लिश बल्लेबाज जोए रूट और जोस बटलर की तारीफ की। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में शतकीय पारी खेली। मैक्लम ने कहा है कि मेजबान इंग्लिश टीम ने बगैर किसी भय के खेला और यह बड़ी जीत हासिल की।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने रूट (104) और बटलर (129) की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 408 रन बनाए। रूट ने 78 गेंदों की पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, बटलर ने भी 77 गेंदों में 13 चौके और पांच छक्के जमाए।

जवाब में कीवी टीम 31.1 ओवर में 198 रनों पर सिमट गई।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'दि टेलीग्राफ' के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार मैक्लम ने कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लिश बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया।"

मैक्लम के अनुसार, "एक समय 200 रनों के आसपास इंग्लैंड के छह विकेट हासिल करने के बाद हमें लगा था कि हम 250 रनों के आसपास के लक्ष्य का पीछा कर रहे होंगे लेकिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने हमें गलत साबित किया और बिना किसी भय के वापसी करने में कामयाब रहे।"

इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने अपनी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व कप के निराशाजनक सफर के बाद यह प्रदर्शन हैरान करने वाला रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल