1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रूट का बड़ा बयान, कहा- इस साल खिलाड़ियों को रोटेट और आराम देगी इंग्लैंड

रूट का बड़ा बयान, कहा- इस साल खिलाड़ियों को रोटेट और आराम देगी इंग्लैंड

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 04:04 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 04:04 pm IST

कप्तान जो रूट ने कहा कि 2021 में व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और रोटेट किया जाएगा। 

रूट का बड़ा बयान, कहा-...- India TV Hindi
रूट का बड़ा बयान, कहा- इस साल खिलाड़ियों को रोटेट और आराम देगी इंग्लैंड Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| कप्तान जो रूट ने कहा कि 2021 में व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और रोटेट किया जाएगा। इस साल इंग्लैंड को 17 टेस्ट मैच खेलने हैं जिसकी शुरुआत जनवरी में श्रीलंका दौरे से हो रही है। इंग्लैंड को श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलने हैं और इसके बाद वह भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

उपमहाद्वीप में वह श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 14 से 18 जनवरी के बीच खेलेगी और आखिरी टेस्ट चार से आठ मार्च के बीच भारत में खेलेगी। रूट ने श्रीलंका जाने से पहले शनिवार को कहा, "आप आने वाले दौरों पर होने वाली क्रिकेट की तादाद को देखिए और पूरी प्रक्रिया से गुजरना हर किसी के लिए संभव नहीं है। रोटेशेन और रेस्ट देना अगले चरण के मैचौं के अहम हिस्से होंगे। खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ के साथ ही शारीरिक स्वास्थ भी काफी अहम है क्योंकि इस स्थिति में कई सारे मैच लगातार खेलने हैं और यह बड़ी चुनौती होगी।"

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सौरव गांगुली

इंग्लैंड को साल के अंत में आस्ट्रेलिया के साथ एशेज सीरीज भी खेलनी है। रूट ने कहा, "हमें चयन को लेकर काफी लचीला रहना होगा जो उन लोगों के लिए मौके पैदा करेगा जो अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। यह काफी रोचक है और टीम को बनाने का एक और तरीका।"

आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हुए डेल स्टेन, संन्यास पर लिया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल