Highlights, England vs Pakistan 1st Test day 1 Ball to Ball Updates From Emirates Old Trafford, Manchester
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकबाले के पहले दिन का तीसरा सेशन बारिश से प्रभावित रहा। पहले दिन सिर्फ 49 ओवर का खेल हो पाया जिसमें पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।पाकिस्तान के लिए दिन का खेल समाप्त होने तक बाबर आजम 69 और शान मसूद 46 रन बनाकर खेल क्रिज पर मौजूद हैं।
वहीं इंग्लैंड ने अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है जिसमें आर्चर और वोक्स को एक-एक सफलताएं मिली हैं और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड का अभी खाता नहीं खुला है।