England vs Pakistan 1st Test day 3 Ball to Ball Updates From Emirates Old Trafford, Manchester
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। तीसरे दिन की समाप्ति तक पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में 44 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। इस तरह पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पाकिस्तान इंग्लैंड से 244 रन आगे है।वहीं तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान के लिए यासिर शाह 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शाहीन अफरीदी के आउट होने के बाद मोहम्मद अब्बास ने अभी अपना खाता भी नहीं खोला है।
इसके अलावा गेंदबाजी में इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स, वेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड को दो-दो विकेट मिले हैं जबकि डॉम बेस को एक सफलता हासिल हुई। इसके अलावा इंग्लैंड के फील्डरों ने पाकिस्तान के एक बल्लेाबाज रन आउट किया है।
ENG 219
PAK 326 & 137/8 (44.0)