इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुए। इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। लेकिन अंतिम दिन बारिश ने पाकिस्तान का साथ दिया और पहले दो मैच धुल गए। अंतिम सेशन में पाकिस्तान के दो विकेट गिरे इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे किए। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने है। इसके बाद बाबर आजम ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे किए। दिन का खेल खत्म होने तक बाबर आजम 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। आखिरी दिन मात्र 27.1 ओवर का ही खेल हो सका। इस मैच के ड्रॉ होने के बाद मेजबानों ने यह सीरीज 1-0 से जीत ली है।
पाकिस्तान
273 & 187/4 (83.1 ov) (f/o)
इंग्लैंड पहली पारी
583/8d