1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. EXCLUSIVE| आखिर किस बात से घबरा गए दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुके विराट कोहली?

EXCLUSIVE| आखिर किस बात से घबरा गए दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुके विराट कोहली?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2018 07:35 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 09:23 pm IST

विराट कोहली ने हाल ही में अपना नया ब्रैंड One8 सेलेक्ट लॉन्च किया है और उसी के प्रमोशन के लिए उन्होंने ये रैंप वॉक किया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : @IMVKOHLI/TWITTER

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान विराट कोहली से भले ही बड़े से बड़ा गेंदबाज खौफ खाता हो। भले ही कोहली को गेंद फेंकने में हर गेंदबाज कांपता हो, भले ही विराट कोहली दुनियाभर में अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हों लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के इस सबसे बड़े बल्लेबाज के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे ये काफी घबराया हुआ था। दरअसल, हाल ही में विराट कोहली रैंप वॉक करते नजर आए और इस दौरान उन्होंने इंडिया टीवी से खास बातचीत में इस बात का खुलासा किया कि रैंप वॉक के दौरान वो थोड़ा घबराए हुए थे।

Highlights

  • रैंप पर उतरे दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली
  • विराट कोहली ने कहा कि वॉक के दौरान वो घबराए हुए थे
  • विराट कोहली ने अपना नया ब्रैंड One8 सेलेक्ट लॉन्च किया है

इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'मैं रैंप में ज्यादा चला नहीं हूं इसलिए शुरुआत में मैं थोड़ा घबराया हुआ था। मैं कैमरे से डर रहा था क्योंकि रैंप के दौरान हर किसी की नजरें आप पर होती हैं और सब कोई आपको देख रहा होता है। इसलिए मुझे थोड़ी घबराहट हो रही थी। मैं कोई पेशेवर मॉडल नहीं हूं। लेकिन, हां... अब मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है।' 

आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में अपना नया ब्रैंड One8 सेलेक्ट लॉन्च किया है और उसी के प्रमोशन के लिए उन्होंने ये रैंप वॉक किया था। विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया था और अब उनकी अगली चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। ऑस्ट्रेलिया में भारत को 3 मैचों की टी20, वनडे सीरीज के अलावा 4 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। 

(As told to IndiaTV sports correspondent Vaibhav Bhola)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल