1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड नेगेटिव आए फिन एलन, कीवी बायो-बबल में लौटे

कोविड नेगेटिव आए फिन एलन, कीवी बायो-बबल में लौटे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2021 08:10 pm IST,  Updated : Sep 02, 2021 08:10 pm IST

एलन ने इस साल की शुरूआत में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे गेम में 71 रन बनाकर टी20 में डेब्यू किया था।

finn allen join newzealand bio bubble after getting covid...- India TV Hindi
finn allen join newzealand bio bubble after getting covid negative report Image Source : GETTY

सलामी बल्लेबाज फिन एलन लगातार कोविड -19 से ठीक हो कर न्यूजीलैंड के बायो-बबल में लौट आए हैं। इंग्लैंड में हंड्रेड के उद्घाटन संस्करण में बमिर्ंघम फीनिक्स के साथ अपने कार्यकाल से बांग्लादेश पहुंचने के दो दिन बाद एलन कोविड -19 के चपेट में आ गए थे।

मुख्य कोच ग्लेन ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "उसके दो निगेटिव टेस्ट आए हैं, यहा हमारे लिए बहुत अच्छा है। वह हमारी टीम का एक बड़ा हिस्सा है। उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द टीम में आएगा पर उससे पहले उसे एनजेडसी टीम के साथ टेस्ट से गुजरना होगा।"

22 वर्षीय एलन ने इस साल की शुरूआत में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे गेम में 71 रन बनाकर टी20 में डेब्यू किया था। तीन मैचों में, एलन ने 29.33 की औसत से 88 रन बनाए थे।

T20 World Cup: बाबर को है भारत के खिलाफ मुकाबले का इंतजार, बोले- भारत पर होगा दबाव

तेज गेंदबाज मैट हेनरी जिन्हें फिन एलन के रिप्लेसमेंट के रुप में शामिल किया गया था, अब वह तीन दिनों का आइसोलेशन खत्म कर के तीन सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल