1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिताली राज के खेल से प्रभावित हैं ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर

मिताली राज के खेल से प्रभावित हैं ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 04:39 pm IST

भारतीय वनडे टीम की कप्तान मिताली और चार्लोट सिर्फ दो बल्लेबाज हैं जिनके नाम महिला क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन दर्ज हैं। मिताली ने शनिवार को यहां लगातार चौथा अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ने तीसरे वनडे इंटपरनेशनल में इंग्लैंड को हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की। 

Mithali Raj, Sports, cricket, India- India TV Hindi
Mithali Raj Image Source : TWITTER

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर ने बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए भारत की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज की जमकर तारीफ की। महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाज मिताली शनिवार को इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़कर महिला क्रिकेट में सभी प्रारूपों में मिलाकर सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। 

भारतीय वनडे टीम की कप्तान मिताली और चार्लोट सिर्फ दो बल्लेबाज हैं जिनके नाम महिला क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन दर्ज हैं। मिताली ने शनिवार को यहां लगातार चौथा अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ने तीसरे वनडे इंटपरनेशनल में इंग्लैंड को हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की। 

यह भी पढ़ें - उपमहाद्वीप में टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं स्टीव स्मिथ

स्थालेकर ने ‘क्रिकबज’ पर कहा, ‘‘वास्तव में दिन की स्टार मिताली थी, उसने हमें दिखाया कि आखिर क्यों उसने रिकॉर्ड तोड़ना जारी रखा है। यह आपको दर्शाता है कि वह किस स्तर की बल्लेबाज है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह लक्ष्य का पीछा काफी अच्छी तरह करती है, मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसका औसत 100 से अधिक होगा, असाधारण उपलब्धि।’’ 

टी20 क्रिकेट को 2019 में अलविदा कहने वाली मिताली पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि न्यूजीलैंड में अगले साल चार मार्च से तीन अप्रैल तक होने वाला 2022 महिला एक दिवसीय विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। मिताली के खेल की तारीफ करते हुए स्थालेकर ने कहा, ‘‘भारत जब पहले बल्लेबाजी करता है तो हमें वह अपनी पारी की शुरुआत में ही जोखिम उठाती नजर नहीं आती। वह लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसा करती है क्योंकि वह लक्ष्य जानती है, गणना कर सकती है और वह इतनी अधिक समझदार है।’’ 

यह भी पढ़ें- मिताली राज की रन बनाने भूख अभी भी नहीं हुई है कम, खुद कही ये बात

उन्होंने कहा, ‘‘उसे गेंदबाजी करने के कारण मुझे पता है कि आप उसे काफी खाली गेंद डाल सकते हैं लेकिन इसके बाद अचानक वह आपके सिर के ऊपर से सीधा शॉट जड़ देती है। वह इतनी आसानी से ऐसा करती है, इसलिए मुझे समझ में नहीं आता कि वह अधिकांश समय ऐसा क्यों नहीं करती इसलिए इस मामले में यह चीज मायने नहीं रखती।’’ 

स्थालेकर ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम बेहतर है और टॉस जीतने का मतलब है कि टीम अपने मजबूत पक्ष के अनुसार खेल सकती है। मिताली ने तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में 86 गेंद में आठ चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल