1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन हुए कोरोना वायरस पॉजिटिव

बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन हुए कोरोना वायरस पॉजिटिव

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 02:54 pm IST

बांग्लादेश के बायें हाथ के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। हुसैन ने पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया।

Musharraf Hossain- India TV Hindi
Musharraf Hossain Image Source : GETTY

ढाका| बांग्लादेश के बायें हाथ के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। हुसैन ने पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया। हुसैन को पिछले साल ब्रेन ट्यूमर होने का भी पता चला था। रविवार को कोविड-19 परीक्षण का नतीजा आने के बाद हुसैन अपने घर में ही पृथकवास से गुजर रहे हैं।

‘द डेली स्टार’ ने हुसैन के हवाले से कहा, ‘‘मेरे पिता इससे पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें सीएमएच अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाद में मैंने भी कुछ लक्षणों का अनुभव किया और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। मैं अब तक ठीक हूं और घर में पृथकवास से गुजर रहा हूं।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘मेरी पत्नी और बच्चे हालांकि नेगेटिव पाए गए हैं।’’ हुसैन को उम्मीद है कि वह इस बीमारी से उबरने के बाद इस साल घरेलू सर्किट में वापसी करेंगे। पूर्व कप्तान मशरेफ मुर्तजा और दो अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल जून में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले हफ्ते बांग्लादेश फुटबॉल टीम के 18 खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल