1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या की उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी: सुनील गावस्कर

हार्दिक पंड्या की उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी: सुनील गावस्कर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2019 10:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 10:30 pm IST

पंड्या को तीसरे वनडे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने बॉलिंग और फील्डिंग में अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा। 

हार्दिक पंड्या की...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या की उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी: सुनील गावस्कर  Image Source : AP IMAGE

माउंट माउंगानुइ: दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को हार्दिक पंड्या की भारतीय वनडे टीम में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके जांच के दायरे से गुजर रहे पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा। 

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वह बेहद प्रभावशाली रहा। यही वजह है कि टीम प्रबंधन उसे टीम में चाहता था। उसने असल में टीम का वह छोटा सा खालीपन दूर कर दिया जो कि उसमें बना हुआ था। इससे टीम संतुलित हो गयी है। उसकी उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उसने बहुत अच्छी लाइन से गेंदबाजी की। उसने बाउंसर का बहुत अच्छा उपयोग किया। हार्दिक पंड्या ने यह टीम में यह खूबी जोड़ी है। वह बेजोड़ क्षेत्ररक्षक है। वह कुछ असंभव कैच को संभव बना देता है और बड़ी चपलता से रन आउट करता है। वह बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल