1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस पूर्व क्रिकेटर ने संभाली BCCI में क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी

इस पूर्व क्रिकेटर ने संभाली BCCI में क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2018 01:10 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 01:10 pm IST

बीसीसीआई ने एमवी श्रीधर के देहांत के बाद क्रिकेट संचालन पद के लिए आवेदन मांगए थे।

बीसीसीआई- India TV Hindi
बीसीसीआई

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज सबा करीम ने मंगलवार को बीसीसीआई के महाप्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं तूफान घोष ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद का कार्यभार भी संभाल लिया है। 

सबा करीम
सबा करीम

करीम और घोष दोनों बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी को रिपोर्ट करेंगे। करीम, जौहरी को बोर्ड के विजन और रणनीति बनाने में मामले में मदद करेंगे। वहीं घोष एनसीए में उच्च स्तरीय सुविधाएं और सेंटर ऑफ एक्सिलेंस को स्थापित करने में मदद करेंगे। 

बीसीसीआई ने एमवी श्रीधर के देहांत के बाद क्रिकेट संचालन पद के लिए आवेदन मांगए थे। इसके लिए सबा करीम ने आवेदन दिया था और उन्हें इस पद पर नियुक्त कर दिया गया था। 

बीसीसीआई ने 23 दिसंबर को करीम को इस पद पर नियुक्त किए जाने की जानकारी दी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल