1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अजमत राणा का निधन

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अजमत राणा का निधन

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2015 04:37 pm IST,  Updated : May 31, 2015 04:43 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अजमत राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के अनुसार, अजमत ने पाकिस्तान के लिए 1980 में

पाकिस्तान के पूर्व...- India TV Hindi
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अजमत राणा का निधन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अजमत राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के अनुसार, अजमत ने पाकिस्तान के लिए 1980 में लाहौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला और 1978 में भारत के खिलाफ दो अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में हिस्सा लिया।

अजमत के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 47.62 के औसत से 6001 रन हैं।

अजमत पाकिस्तान के टेस्ट खिलाड़ी शफकत राणा और अंपायर शकूर राणा के छोटे भाई थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान और मुख्य संचालनाधिकारी सुब्हान अहमद ने अजमत के निधन पर शोक जताया है।

पीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार शहयार ने अजमत के परिवार को भेजे शोक संदेश में कहा है, "मैं अजमत के निधन पर बेहद दुखी हूं।"

सुब्हान अहमद ने शफकत और शकूर को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है, "पीसीबी का हर सदस्य और देश का पूरा क्रिकेट जगत दुख की इस घड़ी में आप लोगों के साथ है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल