1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 13, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 08:02 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

afridi- India TV Hindi
Shihid afridi Image Source : TWITTER/ SHAHID AFRIDI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले हैं जिससे वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले ‘हाई-प्रोफाइल’ क्रिकेटर बन गये हैं। 

अफरीदी ने ट्विटर पर खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं गुरूवार से स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने जांच करायी और दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। जल्दी स्वस्थ होने की दुआओं की जरूरत है, इंशाअल्लाह। ’’ 

शाहिद अफरीदी के बारे में इस खबर को सुनकर क्रिकेट जगत के कई बड़ी हस्तियों ने उनके लिए जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उनके साथ पाकिस्तानी टीम में खेल चुके है दानिश कनेरिया ने भी जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

कनेरिया ने कहा, ''मेरी दुआएं शाहिद अफरीदी के साथ है और मैं प्रर्थाना करता हूं कि वे जल्दी से ठीक हो जाएं।'' कनेरिया के अलावा कई मुद्दों पर अफरीदी के साथ तीखी बहस कर चुके क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने उनके लिए संवेदना व्यक्त की और जल्द स्वास्थ्य के लिए दुआ की है। 

पाकिस्तान के लिये 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। आपको बता दें कि बता दें कोरोना महामारी के शुरु होने के बाद से ही अफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल