1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोंटी रोड्स ने दी इस खास अंदाज में दी मकर संक्रांति की बाधई

जोंटी रोड्स ने दी इस खास अंदाज में दी मकर संक्रांति की बाधई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 14, 2018 03:58 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 03:59 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स को भारत से खासा लगाव है। इस बात का अंदाजा इसी चीज से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रखा है।

जोंटी रोड्स- India TV Hindi
जोंटी रोड्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स को भारत से खासा लगाव है। इस बात का अंदाजा इसी चीज से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रखा है। अगर आप जोंटी रोड्स के ट्विटर हैंडल को देखेंगे तो उन्होंने पिछले 10 भारत को लेकर ही किए हैं। यहां तक कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट भी किया है।

जोंटी रोड्स ने हिंदुओं के खास पर्व मकर संक्रांति की बधाई देते हुए लिखा। ''हम सभी को अपना मोक्ष ढूंढना चाहिए happy #makara Sankranti 

हाल ही में जोंटी रोड्स ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह सरावत से मुलाकात की। इस मुलाकात के समय रोड्स की पत्नी मिलानी रोड्स और उनके बच्चे भी उनके साथ थे। जोंटी रोड्स की पत्नी मिलानी ने उत्तराखंड में लाइफस्टाइल, आर्युवेद और वेलनेस के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को शामिल करते हुए कार्य करने की इच्छा जाहिर की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल