1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्रीन पार्क में एकसाथ दिखे टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान

ग्रीन पार्क में एकसाथ दिखे टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2016 11:15 am IST,  Updated : Sep 22, 2016 11:15 am IST

कानपुर: टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच के मौके पर कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज गुरुवार को कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, मोहम्मद अज़हरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी सहित

Ex indian test captains- India TV Hindi
Ex indian test captains

कानपुर: टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच के मौके पर कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज गुरुवार को कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, मोहम्मद अज़हरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी सहित पूर्व टेस्ट कप्तानों को सम्मानित किया गया।

मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और यूपीसीए सचिव और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला की मौजूदगी में पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने सभी पूर्व कप्तानों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौक़े पर पूर्व महिला क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया गया।

दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, के. श्रीकांत, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और धौनी को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा ग्रीन पार्क स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 

इनके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलयम्सन को भी सम्मानित किया गया।

मैच शुरू होने से पहले कुछ बूंदे ग्रीन पार्क मैदान पर पड़ीं तो किक्रेट प्रेमी कुछ दुखी हुए, पिच को भी कवर से ढक दिया गया लेकिन कुछ देर में ही मैच शुरू हो गया। टॉस विराट कोहली ने जीता और टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। 500वें टेस्ट मैच के खास मौके पर मैच से पहले राष्ट्रगान भी हुआ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल