1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं हेनरी निकोल्स की नजरें

वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं हेनरी निकोल्स की नजरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 11, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 05:14 pm IST

मेजबान न्यूजीलैंड ने हेनरी निकोल्स की पारी की बदौलत भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 5 विकेट से हरा दिया। हेनरी निकोल्स को उनकी 80 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

वनडे सीरीज जीतने के...- India TV Hindi
वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं हेनरी निकोल्स की नजरें Image Source : GETTY IMAGES

मेजबान न्यूजीलैंड ने हेनरी निकोल्स की पारी की बदौलत भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 5 विकेट से हरा दिया। हेनरी निकोल्स को उनकी 80 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। यही नहीं, निकोल्स ने पूरी सीरीज में 66.33 की औसत से 199 रन बनाए और वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें तीसरे नंबर पर रहे।

वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करने के बाद हेनरी निकोल्स ने कहा,  "सीरीज शुरु होने से पहले हम कुछ इसी तरह 3-0 से वनडे सीरीज जीतना चाहते थे। शानदार प्रदर्शन और अच्छा टारगेट चेज करने बाद अच्छा लग रहा है।"

निकोल्स ने आगे कहा, "गप्टिल के साथ के साथ साझेदारी करना शानदार रहा। जिस तरह से उन्होंने आज प्रदर्शन किया, मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण था कि वह अंतिम छोर पर डटे रहे। मैच के दौरान उनका अनुभव निश्चित रूप से मदद करता है।"

उन्होंने कहा, "गप्टिल तेजी से रन जुटा रहे थे और मैं दूसरे छोर पर खड़ा हो सकता था। मैं भाग्यशाली था कि पूरी सीरीज में अच्छा खेला और तीनों मैचों में अच्छी शुरुआत की।वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा करने के बाद अब टेस्ट सीरीज में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।"

गौरतलब है कि बे ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने लोकेश राहुल के शतक की बदौलत 7 विकेट पर 296 रन का स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 17 गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही न्यूजीलैंजड ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारत को 14 साल बाद किसी द्विपक्षीय सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल