1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आतंकवाद खत्म होने तक पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ दो: गौतम गंभीर

आतंकवाद खत्म होने तक पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ दो: गौतम गंभीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2016 05:54 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 05:54 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सीमा पार से जारी आतंकवाद खत्म नहीं होने तक पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर पूरी तरह से रोक लगाने का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीयों का जीवन

gautam gambhir- India TV Hindi
gautam gambhir

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सीमा पार से जारी आतंकवाद खत्म नहीं होने तक पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर पूरी तरह से रोक लगाने का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीयों का जीवन खेल से अधिक महत्वपूर्ण है।

गंभीर ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘मैं पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। भारतीयों का जीवन खेल से अधिक महत्वपूर्ण है।’ गंभीर ने जोर देकर कहा कि राजनीति और खेलों को अलग रखने की बात करने वालों को पहले खुद को सैनिकों की जगह रखकर देखना चाहिए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह से इस रूख का समर्थन करता हूं कि जब तक सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं होता तब तक पाकिस्तान के साथ कोई रिश्ते नहीं होने चाहिए। लोगों को खुद को सेना की जगह रखकर सोचना चाहिए जिन्होंने अपने बच्चे गंवाए हैं, किसी ने अपना पिता, बेटा गंवाया है।

गंभीर ने कहा, हम एसी कमरे में बैठकर यह कह सकते हैं कि क्रिकेट या बॉलीवुड की तुलना राजनीति से नहीं होनी चाहिए जब तक कि हम खुद को भारतीय मानकर नहीं सोचें या अपने देशवासियों के बारे में नहीं सोचें। इसलिए मैं इसका पूरी तरह से समर्थन करता हूं कि जब तक कि हम अपने भारतीय लोगों, देशवासियों की सुरक्षा नहीं कर लेते तब तक सभी चीजों को अलग रखा जा सकता है।

हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले गंभीर पाकिस्तान के मुद्दे पर बोलने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 18 सितंबर को उरी में सेना के शिविर पर हुए हमले की निंदा की थी जिसमें 19 भारतीय सैनिक मारे गए थे। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में लिखा था।

भारत ने 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल