क्रिस गेल और विवाद का लगता है चोली दामन का साथ है। कभी विवाद गेल को घेर लेते हैं तो कभी गेल विवाद को। इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश के दौरान चैनल 10 की रिपोर्टर मैक्लॉघलिन के साथ उनके फ़्लर्ट का विवाद लोग बूलने ही लगे थे कि गेल ने एक बार फिर उसकी याद ताज़ा कर दी।
गेल ने कहा है कि मैक्लॉघलिन अच्छी तर जानती थी कि वह क्या कहने जा रहे हैं। गेल ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यूह में कहा, ‘’वह जानती थीं कि मैं उनसे कुछ ऊटपटांग बात करने वाला हूं। मेरी बात से उसे कोई समस्या भी नहीं थी।‘’
ग़ौरतलब है कि गेल ने मैच केबाद मैदान में इंटरव्यूह देते समय मैक्लॉघलिन की पहले आंखों की तारीफ़ की थी और फिर उन्हें उनके साथ घूमने का ऑफ़र दे डाला था। जब मैक्लॉघलिन शर्माने लगी तो गेल ने कहा था: डोंट ब्लश बेबी।‘’ इसके बाद बहुत विवाद हुआ था और गोल पर 10,000 डॉलर का जुर्माना भी लगा था।
36 वर्षीय जमैका के तूफानी बल्लेबाज़ गेल का कहना है कि वह दोहरे मापदंड का शिकार हुए हैं और लोगों का उनके खिलाफ एजेंडा चलता रहता है। गेल ने कहा कि साक्षात्कार के पहले पीछे बैठे खिलाडी हँस रहे थे और उन्हें मालूम था कि मैं हंसाने वाली कोई हरकत करने वाला हूं। मेल भी जानती थी और उसने खिलाड़ियों से हंसने से रोका था।
गेल का दावा है कि मैक्लॉघलिन को उनके कमेंट्स से कोई दिक्कत नहीं थी। उन्हें हाद में बताया भी गया था कि मेल को कोई परेशानी नही है और जब उन्होंने मेल से बात करनी चाही तो उसे उनसे दूर कर दिया गया। गेल का कहना है कि मैक्लॉघलिन से साक्षात्कार के बाद मीडिया की प्रतिक्रिया से उन्हें कोई फर्क नहीं पडता लेकिन यह सब कैसे हुए उन्हें पता ही नही चला।