1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिग बैश में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगे गेल

बिग बैश में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगे गेल

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 04:10 pm IST,  Updated : May 15, 2015 04:11 pm IST

मेलबर्न: वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया की टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स से करार किया है। गेल बिग बैश के 2015-16 संस्करण में इस टीम की ओर

बिग बैश में मेलबर्न...- India TV Hindi
बिग बैश में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगे गेल

मेलबर्न: वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया की टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स से करार किया है। गेल बिग बैश के 2015-16 संस्करण में इस टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। गेल इससे पूर्व 2012-13 संस्करण में भी सिडनी थंडर्स टीम की ओर से इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं।

मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़ने पर खुशी जताते हुए गेल ने कहा, "मैं बिग बैश में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस दौरान मुझे मेलबर्न शहर को भी और जानने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि मैं अपनी टीम को बीबीएल के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करूंगा।"

रेनेगेड्स के कोच डेविड सेकर ने कहा कि गेल का अनुभव और उनकी शीर्ष क्रम में खेलने की क्षमता से टीम को काफी मदद मिलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल