1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जार्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीका टीम में हुए शामिल, इस खिलाड़ी की लेंगे जगह

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जार्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीका टीम में हुए शामिल, इस खिलाड़ी की लेंगे जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 04:00 pm IST

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका ने आलराउंडर जॉन-जॉन ट्रेवर स्मट्स की जगह बायें हाथ के स्पिनर जार्ज लिंडे को शामिल किया।

भारत के खिलाफ टी20...- India TV Hindi
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जार्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीका टीम में हुए शामिल, इस खिलाड़ी की लेंगे जगह Image Source : TWITTER/CSA

जोहानिसबर्ग। भारत के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका ने आलराउंडर जॉन-जॉन ट्रेवर स्मट्स की जगह बायें हाथ के स्पिनर जार्ज लिंडे को शामिल किया।

लिंडे इस समय भारत ए के खिलाफ अनधिकृत वनडे श्रृंखला खेलने के लिये भारत में ही हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जरूरी फिटनेस मानकों को पूरा करने में विफल होने के कारण स्मट्स टीम से बाहर हो गये थे और उनकी जगह लिंडे को शामिल किया गया है।’’ दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे की शुरूआत तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ करेगी जिसका पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जायेगा।

दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है: क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप कप्तान), तेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयूरान हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्ट्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और जार्ज लिंडे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल