1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिकी पोंटिंग को है कैमरन ग्रीन पर भरोसा कहा, 'हर फॉर्मेट में उपयोगी होगा यह खिलाड़ी'

रिकी पोंटिंग को है कैमरन ग्रीन पर भरोसा कहा, 'हर फॉर्मेट में उपयोगी होगा यह खिलाड़ी'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2021 09:20 am IST,  Updated : Jan 11, 2021 09:20 am IST

पोंटिंग का यह बयान ऑलराउंडर ग्रीन द्वारा सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में खेली गई 84 रनों की जुझारू पारी के बाद आया है।

India vs Australia, sports, cricket- India TV Hindi
cameron green  Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है कि कैमरन ग्रीन हर फॉरमेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। पोंटिंग का यह बयान ऑलराउंडर ग्रीन द्वारा सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में खेली गई 84 रनों की जुझारू पारी के बाद आया है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "मैं समझता हूं कि ग्रीन हर फॉरमेंट में उपयोगी हो सकते हैं। उनके अंदर काफी पावर है और इसीलिए मुझे लग रहा है कि वह टी20 फॉरमेंट के लिए खासतौर पर काफी उपयोगी होंगे।"

यह भी पढ़ें- पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक का हुआ भीषण कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

पोंटिंग ने ग्रीन की गेंदबाजी और फील्डिंग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "फील्ड में भी वह अच्छे हैं और गेंदबाजी में उतने ही उपयोगी हैं, जितने बल्लेबाजी में हैं।"

ग्रीन अपने करियर का तीसरा टेस्ट खेल चुके हैं। वह अब तक एक अर्धशतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : सिडनी टेस्ट के दौरान घटा ऐसा अजीब संयोग जो आज तक क्रिकेट इतिहास में नहीं हुआ

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 244 रन ही बना पाई थी।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 94 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल किया। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 312 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया और भारतीय टीम 407 रनों का लक्ष्य मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल