1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे वनडे: टीम इंडिया ने तीसरे मैच में भी ज़िम्बाब्वे को दी बड़ी शिकस्त

हरारे वनडे: टीम इंडिया ने तीसरे मैच में भी ज़िम्बाब्वे को दी बड़ी शिकस्त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2016 06:16 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 06:16 pm IST

हरारे: टीम इंडिया ने बुधवार को यहां वनडे सिरीज़ के तीसरे और आख़िरी मैच में मेज़बान ज़िम्बाब्वे को दस विकेट से हरा दिया। इंडिया ने 125 रन का 21.5 ओवर में प्राप्त कर लिया। वनडे

Faiz Fazal- India TV Hindi
Faiz Fazal

हरारे: टीम इंडिया ने बुधवार को यहां वनडे सिरीज़ के तीसरे और आख़िरी मैच में मेज़बान ज़िम्बाब्वे को दस विकेट से हरा दिया। इंडिया ने 125 रन का 21.5 ओवर में प्राप्त कर लिया। वनडे में पहली बार भारत के लिए खेल रहे फ़ैज़ फ़ज़ल ने शानदार नाबाद 55 रन बनाए जबकि लोकेश राहुल ने 63 रन बनाए।

इसके पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया लेकिन उसकी टीम 42.2 ओवरों में 123 रनों पर ही ढेर हो गई।

जिम्बाब्वे की तरफ से वुसिमुजी सिंबाडा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उनके अलावा चामु चिबाबा (27), टिमयसेन मारुमा (17) और नेविले माडजिवा (10) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 22 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा यजुवेन्द्र चहल ने दो विकेट लिए। धवल कुलकर्णी और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल