1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे वनडे : जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, भारत को बल्लेबाज़ी का न्यौता

हरारे वनडे : जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, भारत को बल्लेबाज़ी का न्यौता

 Written By: IANS
 Published : Jul 10, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 02:47 pm IST

हरारे: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत के साथ जारी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अजिंक्य

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे ने टॉस...- India TV Hindi
Ind vs Zim: जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

हरारे: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत के साथ जारी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम जहां जीत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है वहीं पाकिस्तान दौरे के बाद चार परिवर्तन के साथ मेजबान टीम भी जीत के लिए अपना सबकुछ झोंकना चाहेगी।

दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला कुछ नए अनुभव वाली भी साबित होगी, क्योंकि वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से लागू किए गए नए नियमों के अंतर्गत खेलेंगे।

टीमें (संभावित) :

भारत : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मुरली विजय, मनोज तिवारी, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, धवल कुलकर्णी, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा।

जिम्बाब्वे : एल्टन चिगुम्बुरा (कप्तान), सिकंदर रजा बट्ट, रेगिस चाकाब्वा, चामुनोर्वा चिबाबा, ग्रीम क्रेमर, नेविले माद्जीवा, हैमिल्टन मासाकाद्जा, रिचमंड मुतुमबानी, तिनाशे पायांगारा, वुसिमुजी सिबांदा, डोनाल्ड तिरिपोनी, प्रॉस्पर उत्सेया, ब्रायन विटोरी, मैल्कम वॉलर और सीन विलियम्स।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल